
1.बजट में स्टूडेंट्स को क्या मिला:- माननीय मुख़्यमंत्री जी ने राज्यराज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि 10 फरवरी को बजट पेश करते हुए मैंने वर्तमान प्रक्रियाधीन नियुक्तियों के अतिरिक्त आगामी वित्त वर्ष में भी रिक्त होने वाले पदों पर भर्तियां सुनिश्चित करने की घोषणा की थी। राजस्थान बजट रिप्लाई में अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा 1 लाख पदों पर होगी भर्ती: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में आगामी वित्तीय वर्ष में 100000 नई सरकारी भर्तियों की घोषणा की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 फरवरी 2023 को विधानसभा में बजट बहस का रिप्लाई देते हुए यह बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार राजस्थान में अब एक लाख पदों पर नई सरकारी भर्तियां की जाएंगी। राजस्थान में जल्द ही आप एक लाख नई पदों पर सरकारी भर्तियों को लेकर संबंधित विभागों द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। यह भर्तियां विभागों में चल रहे रिक्त पदों पर की जाएंगी। इन भर्तियों की विस्तृत जानकारी आती है आपको तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।

- शिक्षा विभाग में 21,531 पदों पर भर्ती
- 30,000 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती
- 50,000 युवाओं को वार्ड स्तर पर रोजगार
- एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट 1000 युवाओं को सरकार कृषक मित्र के पद पर भर्ती
5000 पशुधन सहायक की भर्ती - 1000 सरस मित्र की भर्ती
2.महिलाओं को रोडवेज बसों में अब 50 फीसदी की छूट:- माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राज्य विधानसभा में वर्ष 2023 -24 उन्होंने कहा कि अलवर पुष्कर अजमेर में ग्रामीण हॉट की स्थापना की जाएगी महिलाओं को रोडवेज बसों में अब 50 फीसदी की छूट मिलेगी. 30 फीसदी से बडा कर 50 फीसदी बस किराये में महिलाओं को छूट की घोषणा सीएम गहलोत ने की 25 करोड़ रुपए की लागत से एम एस एमई टावर बनाए जाएगा. 500 ज्यादा आबादी वाले सभी गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया जाएगा रोडवेज में 1000 नई बस शामिल करेंगे ।ताकि लोगों को बस स्टैंड पर ज्यादा खड़ा नहीं राह पड़ेगा। राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की घोषणा हो सकती है। अभी महिलाओं को किराए में 30 फीसदी की छूट मिलती है, इस छूट को बढ़ाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा और चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई लोकलुभावन घोषणाएं होंगी। बजट में धार्मिक स्थलों को पानी कनेक्शन की नई पॉलिसी की घोषणा के आसार स्थलों को नए कनेक्शन देने के साथ फ्री पानी देने का प्रस्ताव है।
3. बुजुर्ग किसानों के लिए मॉडिफाइड पेंशन योजना:- माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राज्य विधानसभा में वर्ष 2023 -24 किसानों को पेंशन देने की योजना का विस्तार होगा। सभी छोटे किसानों के लिए पेंशन योजना की घोषणा होने के आसार हैं। इस पेंशन योजना से लाखों किसानों को फायदा पहुंचाने का टारगेट है। डेली वेजेज कर्मचारियों और मजदूर बाहुल्य इलाकों में इंदिरा रसोई खोली जाएंगी। प्रदेश भर में अस्पतालों और लोगों की आवाजाही वाले इलाकों में इंदिरा रसोई खोली जा सकती हैं। इसके लिए बजट भी बढ़ेगा।
4. स्वास्थ्य और शिक्षा पर सरकार का फोकस:- बजट भाषा के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की जहां 200 स्टूडेंट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने की मांग रखेंगे उन स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएगी आइए देखते हैं सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा के बारे में बजट में ये घोषणाएं भी हो सकती हैं…

- नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे, अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़ेगी
- स्कूलों में लैब खोले जाएंगे
- नए खोले गए और प्रमोट हुए स्कूलों की बिल्डिंग बनाने की घोषणा, अलग से बजट दिया जाएगा
- स्कूलों में खाली पद भरने के लिए घोषणा
- नए अस्पताल खोलने की घोषणा होगी
- नए पीएचसी, सीएचसी खुलेंगे, जिला अस्पतालों में क्रमोन्नत होंगे
- आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ेगा
- खेतों की तारबंदी की योजना लाए जाने के आसार
- किसानों को खेतों में पेस्टीसाइड स्प्रे के लिए ड्रोन फ्री मिलेगा। तीन हजार से ज्यादा ड्रोन खरीद की हो सकती है घोषणा
- पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और पैकेज की योजना को और अट्रेक्टिव बनाया जाएगा
- खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए सरकार से विशेष पैकेज और सहायता
- ग्रामीण ओलिंपिक की तर्ज पर युवा महोत्सव आयोजित होंगे
- गांधी लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन की घोषणा संभव
- जयपुर में नए इंटर स्टेट बस टर्मिनल की घोषणा more info